गुरुवार, 25 अगस्त 2016

राष्ट्र निर्माता

              लोन वाला राष्ट्र निर्माता।

गोपी चन्द फुलेला ने अपना घर बेच कर सिंधु को शिक्षा दी और सख्त  अनुशासन सिखाया तब जाकर सिंधु ओलंपिक में कोई मेडल लें पायी, इस गुरु ने सिद्ध कर दिया गुरु से ऊपर कोई नहीं न pm न cm न कोई आईएएस।लेकिन गुरु गोपीचन्द आज भी मोहताज हैं आम जीवन में सामान्य सुविधाओं के लिए उनके के लिए कोई पुरस्कार नहीं न कोई धन राशि की घोषणा, हाँ गुरु तो बस सम्मान पर जीता है उनका कोई परिवार नहीं होता है उनकी परिवार के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती, वे गोल्ड भी दिलवाते अगर इतने पैसे पहले दिए गए होते ट्रेनिंग के लिए, मगर यहाँ का करप्शन सिर्फ आम चाहता है गुठली नहीं, जबकि गुठली के बिना आम नहीं हो सकता।
       गुरु के बिना आप सब कुछ भी नहीं एक छन भी नहीं कितना ही धन कमा लीजिये चोरी चकारी से बेईमानी से धोखाधड़ी से, कितनो बड़े नेता बन जाइये खूब दलाली कर पर आप भी गुरु के पास ही अपने बच्चों को भेजते हैं, हमें वेतन  दिया जाता है जीवन यापन मात्र ही, हमें दिया गया गया वेतन हमारी रास्ट्र के प्रति बच्चों की कर्तव्यनिष्टा को प्रगाड़ बनाता है ये बात शायद आज के समाज के दुकान दारों दलाली करने वाले नेताओं ठेकेदारों आसपड़ोस में रहने वाले आम जन समझ सकें की गुरु के और उसके परिवार का जीवन समाज के लिये आक्सीजन की तरह है।
      जिस गुरु का परिवार और गुरू को सुगम दुर्गम के नाम पर छिन्न भिन्न किया जा रहा हो अपने परिवार से वो गुरु गोपीचंद फुलेला नहीं हो सकता न ही सिंधु पैदा कर सकता। उत्तराखन्ड के कुछ नेताओं और चाहे वे शिक्षक संघ के ही क्यों न हों या शिक्षा मंत्री नैथानी वे इस मर्म से अनभिज्ञ हैं।गुरु का व्यवसायी करण आप लोगों ने किया गुरु की शिक्षा का उद्योगी करण आप लोगों ने किया गुरु को खत्म आप लोगों ने ही किया।
    जिस गुरु का पूरा जीवन 9.5 पर्सेंट के ब्याज पर 30 साल तक  किस्तों में ही जिन्दा हो वो किस तरह मर के सम्मानित जीवन जीता है ये शायद ही किसी शिक्षा मंत्री या अन्य समाज को नजर आता हो कि देश का निर्माण करने वाला गुरु किस तरह पूरी जिंदगी अपने बच्चों की शिक्षा बीमारी और एक अदद घर के  लिये गर्दन झुका कर पूरा जीवन जीता है और अंत में कुछ नहीं मिलता।
      इन परिस्थितियों में रास्ट्र निर्माण नहीं किया जा सकता, रास्ट्र निर्माण करता लोन पर कैसे रास्ट्र बनाएगा,कश्मीर सीरिया पाकिस्तान ईराक ईरान अफगानिस्तान ही बनेगा जहाँ के बच्चे या तो पत्थर बाज पैदा होंगे या आतंकवादी। फैसला आप ही कीजिये लोन वाला रास्ट्र निर्माता जो समाज में एक  बैंक वाले के सामने गर्दन झुकाये खड़ा हो हाथ जोड़कर वो रास्ट्र का स्वाभिमान कैसे खड़ा कर पायेगा।
सोहन खरोला
 लोन वाला रास्ट्र निर्माता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें