अनुबंध
पत्र
समक्ष : जिला परियोजना अधिकारी
सर्व शिक्षा अभियान
टिहरी गढ़वाल |
हम ग्राम शिक्षा समिति राजकीय प्राथमिक विदयालय गवालगांव ग्राम पंचायत
गवालगांव विकासखंड थौलधार जनपद टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री सूरबीर सिंह पुत्र
श्री --------- निवासी ग्राम गवालगाँव एवम सदस्य सचिव श्री सोहन सिंह खरोला पुत्र
स्व० श्री सी० यस० खरोला निवासी पशुलोक ऋषिकेश उत्तराखंड,सर्व शिक्षा अभियान टिहरी
गढ़वाल के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कार्य किये जाने हेतु निम्न इकरारनामा
प्रस्तुत करते हैं –
१.
यह कि
निर्माण कार्य स्वीक्रत धनराशि के अंतर्गत जिला/राज्य परियोजना कार्यालय के द्वारा
निर्धारित नियमों एवम शर्तों के अधीन कार्य शुरू की तिथि एक माह के अंदर पूरा
करेंगे |
२.
यह कि परियोजना
द्वारा दी गयी धनराशि का व्यय उपर्युक्त निर्माण कार्य का सम्पादन करने के लिए
उत्तरदायी होंगे एवं राशि का उपयोग उक्त निर्माण कार्य के अतिरिक्त किसी भी अन्य
कार्य में नहीं किया जायेगा|
३.
यह कि
निर्माण कार्य किर्यान्वयन राज्य परियोजना कार्यालय उत्तराखंड द्वारा निर्धारित
मार्ग निर्देशिका में निहित मानकों एवं विशिष्टयां एवं तकनिकी निर्देशों के अनुसार
करने के लिए पूर्ण उत्तरदाई होंगे|
४.
यह कि परियोजना
कार्यालय द्वारा दी गयी धनराशि का रखरखाव अपने सयुंक्त खाता संख्या -----------
बैंक -------------शाखा-कांडीखाल में करेंगे तथा उक्त कार्य का आरम्भ से सम्पन
होने तक इस कार्य का लेखा जोखा निर्धारित पत्र पर एक पंजिका में रखने के लिए
उत्तरदाई होंगे|
५.
यह कि
निर्माण कार्य में कोई त्रुटि हो तो का निराकरण ग्राम शिक्षा समिति को अपने संसाधन
से करना होगा इसके लिए परियोजना से कोई अतिरिक्त धन की मांग नही की जायेगी |
६.
निर्माण
कार्य समंधी सभी विवादों की सम्पूर्ण जिमेदारी ग्राम शिक्षा समिति की होगी |
२.
उक्त
निर्माण कार्य के अंतर्गत किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन होने पर इसके निराकरण
हेतु जिला अधिकारी/अध्यक्ष जिला परियोजना समिति जनपद टिहरी गढ़वाल का निर्णय अंतिम
होगा और सभी पक्षों को मान्य होगा |
३.
परियोजना
द्वारा निर्गत निर्देश हमने पढ़ लिए हैं एवं पूर्ण रूप से अवगत हो गए हैं |
१
सचिव अध्यक्ष
ग्राम शिक्षा समिति ग्राम शिक्षा समिति
गवाह :
१.
-------------------
२.
-------------------
--------------------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें