बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

प्राथमिक शिक्षक संगठन की चाटुकारिता !!!

प्राथमिक शिक्षक संगठन की चाटुकारिता !!!
बंधुओं १० तारीख को प्राथमिक शिक्षक संगठन का चुनाव सम्पन होगा | लेकिन मै एक बात कहना चाहता हूँ कि क्या इसी प्रकार चुनाव होता रहेगा कि संगठन प्राथमिक का और चुनाव जूनियर के शिक्षक लड़ते रहेगें जब कि जूनियर का शिक्षक संगठन अलग है वे लोग अपनए संगठन में क्यों सिरकत नहीं करना चाहते हैं क्यों उनका मोह प्राथमिक संगठन से है ? साथियों अगर आप चाहते हैं कि वे ही हमारा प्रतिनिधित्व करते रहे तो प्राथमिक शिक्षक संगठन को खत्म कर जूनियर शिक्षक संगठन में विलय कर देना चाहिए , फिर किसी प्रकार का द्वेष भाव नहीं रहेगा ,दोनों संगठनो को एक कर साथ अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए | लेकिन कतिपय जूनियर शिक्षक आज भी प्राथमिक प्राथमिक कि सदस्यता लिए हुए दोनों तरफ से राजनितिक रोठियाँ सेक रहे हैं |क्या यह सही है ,अगर यह सही है तो समस्त प्राथमिक शिक्षकों को त्याग पत्र दे देना चाहिए |और इस प्रकार के चुनाव में सिरकत नहीं करना चाहिए क्योकि समय के साथ अपने धन का दुरपयोग नहीं करना चाहिए |अगर आपको मेरी बात ठीक लगे तो बेबाक होकर अपना मत प्रस्तुत करें | इन्ही शब्दों के साथ जय प्राथमिक शिक्षक संगठन !!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें